Posts

Apple iPhone company

Image
एप्पल ब्रांड का लोगो कैसे बना, ये कटा हुआ सेब क्यों है कंपनी की स्थापना स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक और रोनाल्ड वेन ने की थी. 'एप्पल' कंपनी का नाम लेते ही ज़हन में उसके लोगो (logo) यानी कटे सेब की तस्वीर आती है. ऐसा होना लाज़मी है क्योंकि हर ब्रांड की पहचान उसका लोगो है. लोगो कंपनी का आइकन कहलाता है, ये कहना अतिश्योक्ति नहीं. जानते हैं 'एप्पल' के लोगो बनने और उस सेब के कटे होने की दास्तां. अमेरिकी कंपनी एप्पल की स्थापना 1 अप्रैल 1976 को हुई. कंपनी की स्थापना स्टीव जॉब्स, स्टीव वोजनियाक और रोनाल्ड वेन ने की थी. शुरुआत में इनका मकसद पर्सनल कंप्यूटर बनाना था. स्थापना के अगले साल 1977 में कंपनी का नाम 'ऐप्पल इंक' (Apple Inc) रखा गया. वक्त तकनीक के साथ-साथ एप्पल की पहचान भी समय-समय पर बदली. पहला लोगो विज्ञापन एप्पल का पहला लोगो आइज़क न्यूटन की तस्वीर थी. जिसमें वो सेब के पेड़ के नीचे बैठे थे. तस्वीर उस घटना को बयां कर रही थी जिसने न्यूटन को गुरुत्वाकर्षण खोज के लिए प्रेरित किया. पहले लोगो को तीन सह-संस्थापकों में से एक रोनाल्ड वेन ने 1976 में ही तैयार किया...